सरधना: मोहल्ला धर्मपुरा में मकान की रंजिश को लेकर घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग घायल
मोहल्ला धर्मपुरा में मकान की रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आए उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की गई जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। महिला ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।