सरधना: चोरी की ई रिक्शा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद। गंग नहर पुल से हुई अरेस्टिंग
सरधना थाना क्षेत्र के दौराला रोड स्थित गंग नहर पुल से चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की एक ई रिक्शा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने चोरी और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया