सरधना: कालंद गांव में दहेज में कार ना मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ की मारपीट, विवाहिता ने थाने में दी तहरीर
कालंद गांव निवासी एक विवाहिता के साथ ससुराल के लोगों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। घायल अवस्था में उसको मायके में छोड़कर फरार हो गए। विवाहिता ने थाना पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।