सरधना: दौराला मार्ग मछरी गांव के सामने बाइक फिसलने से गन्ने के ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार की हुई मौत
दौराला थाना क्षेत्र के गांव मछरी के सामने गन्ने से भरे ट्रक के नीचे बाइक सवार युवक आ गया, जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़, ट्रक को पास करते समय बाइक फिसल गई और बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।