सरधना: गांव पांचली बुजुर्ग में अर्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पांचली बुजुर्ग गांव में अर्ध विक्षिप्त किशोरी के दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। दो दिन पूर्व गांव में एक युवक ने घटना को अंजाम दिया था। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।