सरधना: दीवार में कुंबल लगाकर ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना पुलिस जांच में जुटी। सकौती का मामला
दौराला थाना क्षेत्र के गांव सकौती बाजार में ज्वेलर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए दीवार में कुंबल कर लिया। तथा जेवर आदि पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर घटना का पता चला तो व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष फैल गया। थाना पहुंचकर व्यापारियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है