हरदोई: आलूथोक मोहल्ले में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में की गई थी हत्या
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के आलूथोक मोहल्ले में 29 अक्टूबर को घर के अंदर युवती के शव मिलने के मामले का कोतवाली शहर पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे शोभित द्विवेदी निवासी फदनापुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका आलूथोक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती उससे शादी का दवाब बना रही थी।