ग्राम बिछवी में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ कार्यशाला का हुआ आयोजन
==========================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार जिला छिंदवाड़ा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री दीपक गेडाम की उपस्थिति में विकासखंड बिछुआ के ग्राम बिछवी में आज ‘माटी गणेश - सिद्ध गणेश’ अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मूर्ति कलाकार श्रीमती पुष्पा परतेती ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शुद्ध मिट्टी से भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को आकार देना सिखाया। साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस व अप्राकृतिक रंगों से बनी मूर्तियां बाजार से न खरीदने के लिए जनमानस को प्रेरित किया गया।
विकासखण्ड समन्वयक श्री दीपक गेडाम ने बताया कि हमारे पर्यावरण को बचाने एवं जल संरक्षण के लिये हमें ऐसे कार्य करना चाहिए, जिसमें शुद्ध मिट्टी से बनी मूर्तियों का ही उपयोग किया जाए। इस अवसर पर नवांकुर मेंटर्स श्री विशाल बघेले, श्रीमती सुमन कावडे, श्री निखिल परतेती, श्री राजकुमार साकरे, श्री गौरव कनोजिया तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खमारपानी के अध्यक्ष एवं सदस्य सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।