कन्हान वनग्राम मड़काढ़ाना में हुआ “माटी गणेश–सिद्ध गणेश” अभियान का आयोजन
=============================================================
म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) और नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में “माटी गणेश–सिद्ध गणेश” का भव्य आयोजन जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड जुन्नारदेव के आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम, ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना में किया गया।
“माटी गणेश–सिद्ध गणेश” अभियान के अंतर्गत आयोजित सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान “माटी गणेश–सिद्ध गणेश” जागरूकता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता मानव श्रृंखला कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे ने किया तथा आभार श्री चैतलाल उईके ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस नवाचार के माध्यम से हर गांव में स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके घातक रासायनिक सामग्री को छोड़कर हर घर तक पर्यावरण शुद्धता का संदेश पहुंचाया जा रहा है, ताकि हम आस्था के साथ पर्यावरण का भी संरक्षण कर सकें। वन रक्षक श्री अनिल राठौर ने भी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि प्राकृतिक बीज गणेश जैसी गणेश प्रतिमा स्थापित करें, जिससे पौधे के प्रति हमारी आस्था बनी रहेगी।
इस अवसर पर पेसा एक्ट अध्यक्ष श्री जगदीश सरयाम, श्री कमलू उईके, श्री सोनू दर्शमा, श्री धन्नू नागवंशी, श्री अभिराम उईके, श्री सुनील यदुवंशी, श्री दुर्गेश उईके, श्री राजेंद्र झरबड़े, श्रीमती बतेसिया उईके, श्रीमती कलसो दर्शमा, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती ममता यदुवंशी, श्रीमती ललिता नागवंशी, श्रीमती कमलबती उईके, श्री शनिलाल भलावी, श्री सुनील दर्शमा, श्री रज्जू उईके, श्रीमती अंजलि दर्शमा, श्रीमती रीतू दर्शमा, श्रीमती संजना उईके, श्रीमती ज्योति आरसे आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।