*जिलाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के मामलों की सुनवाई, लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश*
भागलपुर, 18 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को लोक शिकायत से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं अंचलों से संबंधित परिवादों की सुनवाई करते हुए मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित लोक प्राधिकारों को परिवादों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
आज की सुनवाई के लिए कुल 12 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था। इनमें अतिक्रमण मुक्ति, बाढ़ राहत राशि, पंप चालक के लंबित मानदेय का भुगतान, विद्युत विपत्र में सुधार, दाखिल-खारिज, जमीन बंदोबस्ती, लगान निर्धारण सहित अन्य मामले शामिल थे।
सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई। विद्युत विपत्र से संबंधित एक मामले में संबंधित उपभोक्ता के विपत्र में ₹33,101 की राशि का सुधार करते हुए ब्याज सहित ₹41,289 का सुधार किए जाने की जानकारी दी गई।
इसी प्रकार, जमीन बंदोबस्ती से संबंधित मामले में अंचल कार्यालय द्वारा अभिलेख तैयार कर स्वीकृति हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, कहलगांव को भेजे जाने की जानकारी दी गई।
पंप चालक के लंबित मानदेय से संबंधित मामले में बताया गया कि संवेदक द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण एकरारनामा विखंडित किया जा चुका है तथा लंबित मानदेय के भुगतान हेतु विभागीय मुख्यालय से आवंटन की मांग की गई है। आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई।
सुनवाई के दौरान जिन मामलों में निराकरण प्रतिवेदन अप्राप्त पाया गया, उनमें संबंधित लोक प्राधिकारों से शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि परिवादों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने लोक शिकायतों के निष्पादन में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने तथा परिवादियों को नियमानुसार प्रभावी राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
ज़िला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
DM Bhojpur
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 18, 2026