*सुलतानगंज की नवादा पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, 36 आवेदन प्राप्त, 24 का हुआ निष्पादन*
*दिनांक 17 नवम्बर 2026:-* आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में सुलतानगंज प्रखंड की नवादा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई।
आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से कुल *36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 24 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि 12 आवेदन लंबित रहे*
विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति के अनुसार कल्याण, जीविका, बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सहकारिता एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।
विद्युत विभाग में 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन नहीं हो सका। पंचायती राज विभाग में प्राप्त दोनों आवेदनों का निष्पादन किया गया। स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त सभी 6 आवेदनों का निष्पादन किया गया। वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1 का निष्पादन किया गया तथा 6 आवेदन लंबित रहे। इसके अतिरिक्त आवास विभाग एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2-2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन लंबित रहा। श्रम विभाग के सभी 5 आवेदनों, मनरेगा के सभी 5 आवेदनों, सांख्यिकी विभाग के दोनों आवेदनों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तीनों आवेदनों का निष्पादन किया गया।
शिविर के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस क्रम में लाभुकों के बीच *7 आयुष्मान कार्ड* *3 किसान क्रेडिट कार्ड* एवं *5 लेबर कार्ड* का वितरण किया गया।
आयुक्त महोदय *श्री प्रेम सिंह मीणा* एवं जिलाधिकारी महोदया *श्रीमति अलंकृता पांडे* द्वारा संबंधित लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
सभी संबंधित पदाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उप निदेशक,
प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
#SahyogShivir2026 #Bhagalpur #SabkaSammanJeevanAasan #BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Nov 17, 2026