पालोजोरी: सहायक अध्यापक 18 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव, पालोजोरी में बनी रणनीति
'प्रशिक्षित आकलन सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा' के राज्यव्यापी आह्वान पर आज देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड में सहायक अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 18 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाना और उसकी तैयारियों को अंतिम रूप देना था।