जैसीनगर: प्रधानमंत्री जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा: जैसीनगर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त एकत्रित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।शिविर में अस्पताल के डॉक्टर स्थानीय पत्रकारों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया।