जैसीनगर: जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल हेल्थ चेकअप कैंप, 400 मरीजों का परीक्षण, मुफ्त जांच और दवा वितरण
स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक विशाल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।इस मौके पर जिले से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों की जांच के बाद उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।