जैसीनगर: जैसीनगर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथों में थामी झाड़ू, सड़कों पर लगाई झाड़ू, स्वच्छता की ली शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत बुधवार दोपहर 12 बजे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत कार्यालय सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी बड़े महादेव मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए और स्वच्छता की शपथ ली। सभी अधिकारी-कर्मचारियों व नागरिकों ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाया और साफ सफाई की।