जैसीनगर: सुरखी में खाद के लिए किसानों की हुंकार, पूछा- जैसीनगर में ही भेदभाव क्यों?
सुरखी विधानसभा के जैसीनगर क्षेत्र के किसान भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के बैनर तले मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार हरीश लालवानी को ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा अभी हाल ही में डीएपी की एक रेंक सागर आई थी सभी तहसीलों में डीएपी पहुंची लेकिन जैसीनगर नहीं आई।