जैसीनगर: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनपद पंचायत सभागार में अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
भारत शासन के आदि कर्मयोगी अभियान के के तहत जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में समग्र विकास के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जाना है। जिसके के लिए खंड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण जैसीनगर जनपद पंचायत सभागार में सोमवार सुबह 11:00 से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 24 अधिकारी -कर्मचारी शामिल, जिन्हें ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।