जैसीनगर: जिला पंचायत सीईओ ने ट्रैक्टर पर बैठकर बरोदा सागर में फ्रूट फॉरेस्ट का निरीक्षण किया
जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी. ने ट्रैक्टर पर बैठकर 7 किलोमीटर तक ट्रैक्टर पर सवार होकर बरोदा सागर में स्थित फ्रूट फॉरेस्ट स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रोहित वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री साहित्य तिवारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम सोनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।