कुंडा: कुण्डा पुलिस ने ताजपुर चौराहे से अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया
कुण्डा थाना पुलिस ने अपहरण व शादी के लिए विवश करने के मामले में वांछित आरोपी साहिल पटेल (18) को गिरफ्तार किया। सीओ ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया की आरोपी अचकवापुर का निवासी है जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ताजपुर चौराहे से उसे पकड़ा। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में कार्रवाई की गई।