कालपी व जालौन में दो दर्दनाक घटनाओं से सनसनी
जनपद जालौन में आज एक ही दिन में दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।
एक ओर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तो दूसरी ओर सांप के काटने से मजदूर की दर्दनाक मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना-1: युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम सोनई परवई निवासी जयसिंह पाल (32) की मौत का मामला सामने आया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
मौके पर पहुंचे जांबाज एसआई आलोक पाल ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।
घटना-2: सांप के काटने से मजदूर की मौत, गांव में मातम
कालपी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंसगाया में मजदूरी कर रहे छुन्ना बरार (55) की सांप के काटने से मौत हो गई।
हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष जगजीवन अहिरवार सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
शव का पोस्टमार्टम कराकर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई गई।
गरीबी और लापरवाही की पोल खुली
मृतक की पत्नी दिव्यांग बताई जा रही है
परिवार को न आवास योजना, न पेंशन—तिरपाल में गुजर-बसर
प्रशासनिक योजनाएं सिर्फ कागजों में सीमित?
बड़ा सवाल
दो-दो मौतें… लेकिन प्रशासन खामोश!
न कोई आधिकारिक बयान, न जिम्मेदारी तय!
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
#BreakingNews #Jalaun #Kalpi #UttarPradesh #DeathCase #SnakeBite #PoliceInvestigation #AdministrationFailure #GroundReality #RuralIndia #गरीबी_की_मार #SystemFailure #JusticeNeeded #UPNews #Alert
Kalpi, Jalaun | Jun 7, 2026