जमुई: बिसनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 5 लोग घायल, सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 8, 2024 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसनपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से तीन भाई तो दूसरे पक्ष से पिता और पुत्र यानि कुल 5 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।