जमुई: डूंडो नहर के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल व महिला को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 8, 2024 डूंडो नहर के पास शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें पैदल जा रही महिला के साथ बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जबकि महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान ढूंढो निवासी विभा देवी के रूप में हुई।