जमुई: सरसा गांव में भूमि विवाद के चलते पड़ोसियों ने दो भाइयों को किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
Jamui, Jamui | Nov 8, 2024 जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने बबलू यादव और उनके भाई मन्नू कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।