जमुई: गुगुलडीह के पास दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 8, 2024 गुगुलडीह गांव में शुक्रवार 1:30 बजेे दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। एक बाइक पर सवार घायल की पहचान झाझा के धमना गांव निवासी पप्पू कुमार धोनी कुमार और सागर कुमार के रूप में की गई है जबकि दूसरे बाइक पर सवार की पहचान बांका जिले के बेलहर संग्रामपुर निवासी सोनी देवी उसके पति पंकज पंडित के रूप में की गई है।