जमुई: पुरानी दुर्गा स्थान के पास आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Nov 8, 2024 पुरानी दुर्गा स्थान के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे आम के पेड़ में फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान शेखपुरा जिले के चेवाड़ा निवासी कृष्ण चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र श्याम देव चौधरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। उंसके बाद परिवार वालों ने युवक की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है।