पटियाली: संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पटियाली के एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
गंगा के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए पटियाली प्रशासन सतर्क है। एसडीएम आतीश कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मूंजखेड़ा और नगला जय किशन में पशु चिकित्सा शिविर लगाए गए तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।