खानपुर: काकड़दा गाँव में माधव गोपाल गौशाला में असामाजिक तत्वों ने पौधों को किया नष्ट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
खानपुर क्षेत्र के काकड़दा गाँव मैं स्थित माधव गोपाल गौशाला में सामाजिक तत्वों ने पौधों को नष्ट कर दिया जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आज सोमवार को दोपहर 1:00 के लगभग बताया कि गौशाला परिसर में लगे पौधों को असामाजिक तत्वों द्वारा जड़ सहित उखाड़ दिया गया ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।