हरिद्वार: कनखल के जगजीतपुर स्थित वालिया वाली गली में खंबे में लगी आग, टला बड़ा हादसा
बुधवार शाम कनखल के जगजीतपुर स्थित वालिया वाली गली में खंबे में भीषण आग लग गई। जिसके चलते घनी आबादी वाले क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोगों की सूचना के बाद विद्युत विभाग ने आसपास के घरों की विद्युत सप्लाई बंद कर दी। शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी। लोगों की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई लेकिन उससे पहले ही आग बुझा दी गई।