आनंदपुरी: आनन्दपुरी थाना पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक छह पकड़े
ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत आनंदपुरी थाना पुलिस ने भोले-भाले लोगों के नाम से सिम कार्ड निकलवाकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले चार मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी।