खिजरसराय: टेटुआ पंचायत के उपमुखिया के साथ तेतारपुर मोड़ के पास की गई मारपीट अस्पताल में भर्ती
अतरी प्रखंड की टेटुआ पंचायत के उपमुखिया गुड्डू चौधरी के साथ खिजरसराय थाना क्षेत्र के तेतारपुर मोड़ के पास दबंगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में भर्ती कराया गया है। उपमुखिया ने मारपीट का आरोप दरियापुर गांव के चंद्रिका चौहान पर लगाया है। इस मामले में गुड्डू चौधरी ने खिजरसराय थाना में आवेदन दिया है।