खिजरसराय: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में दिव्यांग शिविर का किया गया आयोजन, 71 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में दिव्यांग शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इस शिविर में 75 दिव्यांग लोगों की जांच की गयी और 71 लोगों को दिव्यांग का प्रमाण पत्र दिया गया। दो दृष्टि बाधित महिलाओं को भी प्रमाण पत्र डॉक्टर चंद्रशेखर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना राय के द्वारा दिया गया।