कोरांव: कोरांव बाजार में सिटी कार्ट माल का उद्घाटन, चेयरमैन ने कहा- आधुनिक सुविधाओं से युक्त बाजार में खरीदारी का मिलेगा मौका
कोरांव बाजार में खरीदारी की आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक नई शुरुआत हुई। कस्बे में सिटी कार्ट मॉल का शुभारंभ किया गया। मॉल का उद्घाटन नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी ने फीता काटकर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल ने भी फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज थे।