सामरी कुसमी : गणतंत्र दिवस के दिन पीएम श्री सेजस विद्यालय रामचंद्रपुर में अश्लील गाने पर डांस का एक वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री ने जो बयान दिया था की कला कहीं भी जागृत हो सकती है सिर्फ राम नाम का भजन ही कला नहीं है से प्रेरित बताया है!