मटर बेचकर लौट रहे व्यापारी से बदमाशों ने की लाखों की लूट, कट्टे की बट से मारकर किया लहूलुहान
छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के नदी खेरा (बछेड़ी नदी) के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप वाहन को रोककर गल्ला व्यापारी के साथ लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित व्यापारी बड़ामलहरा से उत्तर प्रदेश के ललितपुर मटर बेचने गया था। वापस लौटते समय बदमाशों ने वाहन रुकवाकर कट्टे की बट से हमला कर दिया, जिससे व्यापारी के सिर में गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद बदमाश एक लाख 70 हज़ार नकदी लूटकर फरार हो गए।घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छतरपुर रजत सकलेचा के अनुसार, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। लेनदेन के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर