छतरपुर में सनसनीखेज घटना एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत, पुलिस ने शव निकले बाहर
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरा गांव में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब तीनो बच्चियो के शव बाहर निकाले गए है, मृतकों में 9 साल और 5 साल की दो बच्चियों के साथ 9 माह की एक मासूम बच्ची भी शामिल है।
आंशका है कि जहरीला खाना खाने के बाद 2 बच्चियों की मौत हुई है,9 माह की बच्ची की मौत का कारण अभी भी समझ नही आ रहा है, घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना तीनों बच्चियों के शवों को खेत में दफना दिया था ,डायल-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बालमुकुंद कुशवाहा के परिवार द्वारा तीनों बच्चियों के शव खेत में दफनाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहसीलदार, एफएसएल टीम और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल की मौजूदगी में शवों को कब्र से बाहर निकाले गए है, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्चियों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर