छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में दो बच्चों के अपहरण होने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है ,11 वर्ष और 9 वर्ष के यह दोंनो भाई शुक्रवार दोपहर में लापता हो गए थे,यह अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि बच्चों की मां के प्रेमी ने की है ,दरअसल बलकेश सिंह नामक युवक और बच्चों की मां संगीता के बीच लगातार बातचीत हो रही थी ,बलकेश लगातार बच्चो की माँ से शादी के लिए कह रहा है वह शादी करना चाहता था,और इसी के चलते दवाब बनाने को बच्चों का अपहरण कर ले गया, पुलिस को एक वीडियो मिला है जिसमें बलकेश सिंह नामक युवक बच्चों को बाइक पर बैठा कर ले जा रहा है, पूरे मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक बच्चे और आरोपी किसी का भी कोई सुराग नहीं लगा है, इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंम्प की स्थिति मची हुई है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर