लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित अनुमंडल कार्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
जिला मुख्यालय परिसर स्थित अनुमंडल कार्यालय में बुधवार की पूर्वाह्न 11:10 पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने की।बैठक में मुंगेर प्रमंडल आयुक्त से प्राप्त निर्देशों के आलोक में अनुमंडल अंतर्गत पदस्थापित सभी अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।