उचकागांव: उचकागांव में लाइन बाजार-श्यामपुर मुख्य पथ पर शॉर्ट सर्किट से कास्मेटिक की थोक दुकान में आग लगने से 15 लाख की संपत्ति जलकर राख
उचकागांव थाना क्षेत्र के लाइन बाजार-श्यामपुर मुख्य पथ पर स्थित उचकागांव में एक कॉस्मेटिक एवं कपड़े की थोक दुकान में सार्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से उसमें रखे लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति जल का राख हो गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने CO और थानाध्यक्ष को लिखित में आवेदन दिया है। पुलिस जाँच कर रही है।