बड़ौदा: ग्राम पाण्डोला की आदिवासी बस्ती में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 39 मरीजों की जांच की गई
Badoda, Sheopur | Dec 27, 2025 श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा पाण्डोला आदिवासी बस्ती में शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक एक स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।