बड़ौदा: बड़ौदा हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक, कॉलेज चलो अभियान के तहत आयोजन
Badoda, Sheopur | Dec 26, 2025 श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बडौदा की टीम द्वारा शुक्रवार को दोपहर 03 बजे कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा का भ्रमण कर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया।