बड़ौदा: बड़ौदा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन कॉलोनियों पर जेसीबी चलाई गई
Badoda, Sheopur | Dec 24, 2025 श्योपुर। बड़ौदा कस्बे के आसपास इलाकों में लगातार विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के मामले में पहली बार प्रशासन का एक्शन देखने को मिला है। बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नायब तहसीलदार सुरेश राठौर के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई।