बड़ौदा: सनातन संस्कृति ही भारत की पहचान: मिश्रा, ललितपुरा मंडल में हिंदू सम्मेलन आयोजित, निकली कलश यात्रा
Badoda, Sheopur | Dec 25, 2025 श्योपुर। बडौदा खंड के अंतर्गत आने वाले ललितपुरा मंडल के ग्राम हथवारी स्थित श्री गुंसाई जी महाराज मंदिर परिसर में गुरूवार को दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सकल हिंदू समाज के बैनर तले आयोजित इस हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक अभिजीत मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।