बड़ौदा: कृषि विज्ञान केन्द्र बडौदा में कृषि सम्मेलन आयोजित, किसानों को शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए किया जागरूक
Badoda, Sheopur | Dec 25, 2025 श्योपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र बडौदा में गुरूवार को दोपहर 03 बजे स्थानीय कार्यक्रम के दौरान रीवा जिले में आयोजित कृषि सम्मेलन का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को संबोधित किया।