बड़ौदा: राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल बड़ौदा में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारम्भ
Badoda, Sheopur | Dec 26, 2025 श्योपुर। बडौदा कस्बे में स्थित राजीव गांधी सभागार में आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एसडीओपी बडौदा प्रवीण अष्ठाना मौजूद रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में टीआई बडौदा सत्यम गूर्जर, हरिओम शिक्षा प्रसार समिति के सचिव भूपेन्द्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।