“सेवा संकल्प अभियान–नगर सरकार आपके द्वार 2026” अंतर्गत नगर परिषद निवाड़ी में शिविर का आयोजन
--
“सेवा संकल्प अभियान–नगर सरकार आपके द्वार 2026” अंतर्गत नगर परिषद निवाड़ी द्वारा पुरानी नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे से सेवा शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, नगर परिषद निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार जी उपस्थित रहे।
शिविर में नगर परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भी अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्राप्त करने हेतु काउंटर लगाए गए।
शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में नगर के नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 200 आवेदन विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के लिए प्रस्तुत किए गए।
माननीय अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार जी ने कहा कि “नगर सरकार आपके द्वार” अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं को आमजन तक सहज एवं सरल रूप से पहुंचाना है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अभयराज सिंह जी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। साथ ही श्री अनिल झा, सिटी मिशन मैनेजर; श्री संदीप कोरी, राजस्व प्रभारी; श्री सतेंद्र राय, स्वच्छता प्रभारी; श्री अश्वनी नायक एवं नगर परिषद निवाड़ी के समस्त कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026