बेरो: जरिया संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियां सम्मानित
Bero, Ranchi | Aug 18, 2026 बेड़ो: जरिया संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। संगठन के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पांच पंचायतों की दीदियों ने भाग लिया। आमसभा में आय-व्यय, समूह गठन, ग्रेडिंग, योजनाओं व आजीविका प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन एवं समूहों के ऑडिट, ग्रेडिंग व सत्यापन की शपथ ली गई।