आबू रोड: माउंट आबू में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
माउंट आबू मे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश के सबसे ऊंचे शहर माउंट आबू में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। अभियान के तहत शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया