देवास जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने और किसी भी स्तर पर लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मीना ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना अनिवार्य है। आमजन से सीधे जुड़े क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
24 views | Dewas, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026