देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की शहादत के बाद पुलिस जांच में अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस के मुताबिक, हरदा से गुजरात तक अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
जांच में राहुल जायसवाल की मुख्य भूमिका सामने आई है। वहीं मनीष जायसवाल, मोहिन जायसवाल और पाटेंद्र जायसवाल के नाम भी तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
पुलिस के अनुसार, शराब से भरी आयशर गाड़ी का चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत, निवासी अलीराजपुर है। वाहन उपलब्ध कराने वाले केरम सिंह चंगोड, निवासी अलीराजपुर को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में विजय राव, निवासी इंदौर को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि अवैध शराब की खेप हरदा से गुजरात ले जाई जा रही थी। इस पूरे नेटवर्क में अलग-अलग लोगों की हिस्सेदारी और भूमिका की जांच की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देवास पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
दिलीप पुरी की शहादत के बाद अब पुलिस की जांच सिर्फ घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews