देवास के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल को गिरफ्तार किया है। आनंद कासलीवाल, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी अमन कासलीवाल के पिता हैं।
जांच के दौरान मेथेनॉल की सप्लाई और जहरीली शराब बनाने के मामले में पुलिस लगातार कड़ियां जोड़ रही है। इसी सिलसिले में अब आनंद कासलीवाल को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आज उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां पेशी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस उन्हें उपचार के लिए देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है।
चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में लगातार हो रही कार्रवाई के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की गिरफ्तारी से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews